फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कांवरियों के जयकारे से दिन भर गूंजते रहे शिवालय

कांवरियों के जयकारे से दिन भर गूंजते रहे शिवालय

Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कांवरियों के जयकारे से दिन भर गूंजते रहे शिवालय
कांवरियों के जयकारे से दिनभर गूंजते रहे शिवालय
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से उमड़ने लगी है। बुधवार को पूरे दिन जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों भक्तों ने जलाभिषेक कर माथा टेका। पवित्र जल लेकर अयोध्या से बड़ी संख्या में लौटे कांवरियों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। उधर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख शिवालयों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। साथ ही प्रमुख चौराहों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगाए गए थे।
सावन के दूसरे पखवारे में कदम रखने के साथ ही शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला तेज हो गया है। पवित्र जल लेकर अयोध्या व काशी से कांवरिये लौटने लगे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवरियों ने शिवालयों में भोले बाबा का जलाभिषेक किया। पूरे दिन अयोध्या से पवित्र जल लेने के लिए कांवरियों के जत्थे का रवाना होने व वहां से जल लेकर लौटने का सिलसिला चलता रहा। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग, टांडा-फैजाबाद मार्ग बुधवार को पूरे दिन कांवरियों से गुलजार रहा। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर झूमते-थिरकते कांवरियों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

उधर विभिन्न मार्गों पर उमड़े कांवरियों के हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। पवित्र शिवबाबा, श्रवण क्षेत्र जैसे प्रमुख धार्मिकस्थलों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। सभी सीओ व एसओ लगातार अपने-अपने क्षेत्र में पैनी निगाह रखे हुए थे। एसपी सुधीर सिंह व एएसपी ओमप्रकाश सिंह लगातार सीओ व थानाध्यक्षों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते रहे। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने दलबल के साथ शिवबाबा से लेकर अकबरपुर तक मोर्चा संभाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल लेने के लिए पवित्र धार्मिकस्थलों पर जाने वाले कांवरियों का न सिर्फ जिला मुख्यालय बल्कि टांडा, आलापुर, जलालपुर व भीटी में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने स्टाल लगाकर स्वागत किया। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा परिसर में सामाजिक संस्था के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। संस्था से जुड़े मारुत त्रिपाठी व अभिषेक तिवारी ने कहा कि शिवबाबा में आने वाले शिव भक्तों को न सिर्फ भोजन कराया गया बल्कि उनके विश्राम की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान जितेंद्र पांडेय, प्रवीण दुबे, बालमुकुंद मिश्र, मेजर तिवारी व आलोपी अन्ना आदि मौजूद रहे। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा टांडा, आलापुर व जलालपुर में भी जगह-जगह भंडारे का इंतजाम किया गया था। कई अन्य संगठनों ने भी इसी प्रकार का स्टाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed