{"_id":"5978d8d24f1c1b061b8b4809","slug":"15010921312-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के निर्देश पर सौंपा गया गोविंद साहब मठ का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के निर्देश पर सौंपा गया गोविंद साहब मठ का चार्ज
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के निर्देश पर सौंपा गया गोविंद साहब मठ का चार्ज
आलापुर। कोर्ट के निर्देश के क्रम में गोविंद साहब मठ की परिसंपत्तियों व रखरखाव का चार्ज गोविंद साहब न्यास परिषद के अध्यक्ष को सौंप दिया गया। उधर इससे पहले इसे लेकर अमड़ी गांव के निकट ग्रामीणों व कुछ साधुओं ने मार्ग जाम भी किया।
गौरतलब है कि पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मठ के रखरखाव का जिम्मा करीब डेढ़ दशक से जिला प्रशासन के पास है। मठ की देखरेख के लिए जिलाधिकारी को रिसीवर नामित किया गया था। डीएम की तरफ से आलापुर एसडीएम द्वारा ही यह जिम्मेदारी संभाली जाती रही है। बीते दिनों इस प्रकरण को लेकर गोविंद साहब न्यास परिषद अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी कि गोविंद साहब की समस्त परिसंपत्तियों को हस्तगत किया जाए। न्यायालय ने बीते दिनों उनकी अपील की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी कर दिया कि गोविंद साहब मठ की जिम्मेदारी न्यास के अध्यक्ष के अधीन सौंप दी जाए। मौजूदा समय में न्यास के अध्यक्ष भगेलूदास हैं। उनका कहना है कि 28 फरवरी को ही न्यायालय ने यह आदेश जारी किया था। बीते दिनों मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई थी। इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया था कि एसडीएम को निर्देशित कर समुचित अनुपालन कराया जाएगा। इसके बाद भी चार्ज न मिलने पर अमड़ी के निकट जाम लगा दिया गया। इसी बीच एसडीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर चार्ज न्याय समिति के अध्यक्ष को हस्तगत कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन कराया गया है।