{"_id":"596cf88b4f1c1beb068b472a","slug":"150031380819-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवर यात्रा मार्ग का डीएम एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवर यात्रा मार्ग का डीएम एसपी ने लिया जायजा
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवर यात्रा मार्ग का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
अंबेडकरनगर। कांवर यात्रा को देखते हुए सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह व एसपी सुधीर सिंह ने टांडा व आलापुर के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। यहां डीएम व एसपी पवित्र धार्मिक स्थल गोविंद साहब पहुंचे और वहां कांवरियों के ठहरने की स्थितियों को लेकर जायजा लिया। ज्ञात हो यहां सावन माह के अंतिम पखवारे में प्रतिदिन हजारों कांवरियों की भीड़ जुटती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कांवरियों के ठहरने, साफ सफाई व शौचालय आदि की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश सीओ व एसडीएम को दिए गए। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार दोनों अधिकारियों ने झारखंड नाथ महादेव मंदिर छज्जापुर के बगल कांवरियों के ठहरने वाले स्थल का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित धर्मशाला में ठहराव को लेकर आवश्यक प्रबंध करने को कहा। यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। आलापुर व टांडा में निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलों के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो