{"_id":"623a139a5368945e64250dae","slug":"15-policemen-found-riding-bike-without-helmet-fined-challan-ambedkar-nagar-news-lko622694683","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले 15 पुलिसकर्मी, कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले 15 पुलिसकर्मी, कटा चालान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को विशेष मुहिम के तहत की गई जांच में 15 पुलिस कर्मी बगैर हेलमेट वाहन चलाते पाए गए। 25 अन्य लोग भी ऐसे थे, जो बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे थे। ऐसे में कुल 40 लोगों से यातायात नियम का पालन न करने पर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 15 हजार रुपये सिर्फ पुलिस कर्मियों से वसूले गए।
यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों में समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलता रहता है। इस बीच मंगलवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अकबरपुर नगर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने निर्देशित किया कि अभियान में मुख्य फोकस पुलिस क र्मी पर रखा जाए। इससे यह संदेेश भी जाए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह के नेतृत्व में सिपाही रामप्रकाश यादव व अंकुश की टीम ने जिला मुख्यालय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
शिवदीपक ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों से 40 हजार रुपये की वसूली की गई। इस अभियान में 15 ऐसे पुलिसकर्मी भी मिले, जो बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे थे। यातायात टीम ने ऐसे पुलिस कर्मियों का चालान किया। पुलिस कार्यालय के निकट तथा महिला थाना जाने वाले मार्ग समेत नगर के अन्य क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में कुल 15 ऐसे पुलिस कर्मी मिले, जिन्हें हेलमेट लगाने तथा यातायात के अन्य नियमों की पालन करने की सुध नहीं रही।