फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद

मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद

Fri, 30 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद
मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पाक्सो ने लगाया 20 हजार का अर्थदंड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
मामला महरुआ थाना क्षेत्र का है। 10 दिसंबर 2015 को थाने में दर्ज कराए गए केस के जरिये एक ग्रामीण ने कहा था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मंदबुद्धि है। 9 दिसंबर की शाम सात बजे गांव निवासी अमरनाथ उपाध्याय उर्फ मुसई पुत्री को जबरन अरहर के खेत में घसीट कर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अस्त व्यस्त हालत में उसकी पुत्री रोते हुए घर पहुंची। रात आठ बजे वह मजदूरी कर घर लौटा तो उसे इसकी जानकारी हुई। रात में ही वह आरोपी के घर गया तो वहां से उसे जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर अगले दिन थाने पहुंचकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

यह मामला इस बीच अब सत्र परीक्षण के लिए पेश हुआ। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सर्वेश कुमार ने कहा कि दुष्कर्म एक जघन्य अपराध है। पीड़िता की दशा व आयु एवं अभियुक्त के आचरण की गंभीरता पर दंड की मात्रा निर्भर करती है। मामले की सुनवाई पूरी करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त को मामले में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी उस पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed