फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ईद पर्व की तैयारियों लेकर जिले में दिखा उल्लास का माहौल

ईद पर्व की तैयारियों लेकर जिले में दिखा उल्लास का माहौल

Mon, 26 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
ईद पर्व की तैयारियों लेकर जिले में दिखा उल्लास का माहौल
ईद के मद्देनजर चहुंओर दिखा उल्लास
विज्ञापन

पूरे दिन लोगों ने जमकर की कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी
साफ-सफाई व रंग-रोगन से चमक उठीं मस्जिदें व ईदगाह
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। ईद को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। अकबरपुर नगर से लेकर जिले के अन्य छोटे-बड़े बाजारों में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने कपड़ा, जूता, चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन व आभूषण की जमकर खरीदारी की। उधर, ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर मस्जिद से लेकर ईदगाह रंगरोगन से चमक उठे हैं। रविवार रात चांद दिखते ही बच्चे-बड़े सभी खुशी से झूम उठे। चांद दिखने के बाद हाफिज शकील अख्तर व मौलाना सैय्यद शुजा हैदर जैदी ने बताया कि 26 जून को ईद मनाई जाएगी।
रविवार को पूरे दिन बाजार गुलजार रहे। अकबरपुर नगर से लेकर जिले की अन्य बाजारों में सुबह से ही कपड़े, जूता, चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन व आभूषण की खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। पर्व को लेकर युवाओं व बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ देख दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

उधर ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ सफाई का कार्य चांद रात को ही पूरा कर लिया गया। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित ईदगाह में ईद की नमाज को लेकर साफ-सफाई का दौर पूरे दिन चला। ईदगाह कमेटी के सदस्य अजमल कुरैशी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार ईद की नमाज 10 बजे के बजाए साढ़े नौ बजे होगी। कहा कि यह जिले का सबसे बड़ा ईदगाह है। यहा एक साथ लगभग आठ हजार लोगों के नमाज अदा करने की व्यवस्था है। शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर कमेटी से जुड़े रजा अनवर ने बताया कि ईद की नमाज 10 बजे होगी। इसके लिए मस्जिद में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मोहम्मद अख्तर ने कहा कि वह पहले ईद की नमाज अपने बड़े पापा व पापा के साथ पढ़ेंगे। इसके बाद सेंवई खाएंगे। शाम को मम्मी पापा व छोटे भाई के साथ पार्क घूमने जाएंगे। अयान मेहंदी ने कहा कि ईद की नमाज पढ़ने के बाद बड़े अब्बू व अब्बू के साथ लोगों के घर जाकर ईद की बधाई देंगे। देर शाम बड़ी बहन से मिलने के लिए बाराबंकी जाएंगे। मीरानपुर के मोहम्मद रेहान ने कहा कि वह परिवार के सदस्यों के साथ पहले ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज पढ़ेंगे। इसके बाद दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। आइसक्रीम खाएंगे। शाम को घरवालों के साथ पार्क घूमने जाएंगे।
ईदगाह अकबरपुर-हाफिज शकील अख्तर, जामा मस्जिद चौक शहाजदपुर में मौलाना मोहम्मद अहमद बरकाती, गौसिया मस्जिद अब्दुल्लापुर में मौलाना अबुल फायक, कादिर मस्जिद शहजादपुर में हाफिज हमीदुज्जमा, ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद पेवाड़ा मौलाना मोईनुद्दीन, मस्जिद लतीफिया में मौलाना अकबर अली, नूरी मस्जिद गदाया में हाफिज मोहम्मद अहमद, रजा मस्जिद शहजहांपुर में मौलाना सुहैल अहमद, अजमेरी मस्जिद बसखारी रोड बरवां में हाफिज मुनीर अहमद, ईदगाह बूढ़नपुर में हाफिज मोहम्मद निसार अहमद, शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर में मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी, ईदगाह इमामबाग में मौलाना मीसम अली ईद की विशेष नमाज अदा कराएंगे।

एसपी ने सुधीर सिंह ने बताया कि ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ईदगाहों व मस्जिदों के इर्दगिर्द पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। यदि किस ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed