{"_id":"594579d54f1c1b096c8b4617","slug":"149772542713-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में मिट्टी का तेल छिड़ककर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में मिट्टी का तेल छिड़ककर विवाहिता ने दी जान
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में केरोसिन छिड़ककर दी जान
लगभग दो माह से रह रही थी मायके में
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के शहजादपुर स्थित मायके में एक विवाहिता ने शनिवार सुबह आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव एहतियातन पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को लेकर किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शहजादपुर निवासी आशिक अली की पुत्री रोजी खान का विवाह वर्ष 2010 में टांडा के छज्जापुर निवासी अजीम के साथ हुआ था। दंपती को डेढ़ वर्षीय एक पुत्री भी है। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच शनिवार सुबह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर रोजी ने अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग से जलने के दौरान जब वह चीखी-चिल्लाई और धुआं अगल-बगल फैला तो परिवारीजन व पड़ोसी दौड़े। तब तक वह आग से बुरी तरह झुलस चुकी थी। इन दिनों उसका पति अजीम भी यहीं आया हुआ था। बताया जाता है कि लगभग दो माह से मायके में ही रह रही पत्नी को लिवाने के लिए ही वह यहां रुका हुआ था। इसी बीच शनिवार को यह हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को एहतियातन मौके से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र व कोतवाल रामलखन पटेल ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों से गहन पूछताछ की। महिला के भाई नसीम अली ने बताया कि उसकी बहन की दिमागी हालत इन दिनों ठीक नहीं थी। इसी के चलते ही उसने यह कदम उठा लिया। पति अजीम ने भी घटना को लेकर किसी पर कोई दोषारोपण नही किया।
कोतवाल ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कोई खास तथ्य सामने आया तो उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।