{"_id":"594576244f1c1b606b8b4873","slug":"149772448217-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत
पत्नी समेत 14 माह का पुत्र घायल, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
राजेसुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनपुरा प्राथमिक विद्यालय के निकट शनिवार शाम बाइक के अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा जाने से ससुराल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 माह के पुत्र समेत पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से मां-बेटे को जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया बड़की केवटाही निवासी राहुल निषाद शनिवार को बाइक से पत्नी राधिका व 14 माह के बेटे निकेश के साथ आजमगढ़ जनपद के उड़ियानीपट्टी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बताया जाता है कि कम्हरिया-पदुमपुर मार्ग पर बभनपुरा प्राथमिक विद्यालय के निकट गति तेज होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। वह जब तक बाइक को नियंत्रित कर पाता, तब तक वह सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल (30) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। सड़क पर गिरने के चलते पत्नी राधिका (28) व पुत्र रिंकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पहुंचे और सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। घायल मां व बेटे को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसओ संदीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव, भाजपा नेता अमित गिरि व सपा नेता सुरेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।