{"_id":"59456ac74f1c1b28698b4915","slug":"149772157312-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के मरैला मुबारकपुर निवासी एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेल ट्रैक पर पड़ा पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा था लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।
मरैला मुबारकपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव निवासी दिनेश चंद्र (45) पुत्र रामरूप का शव रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत दशा में पड़ा है। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। घटना कब और किस ट्रेन से हुई, इस बारे में किसी को कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। शव के निकट पड़े एक डिब्बे से लोग आशंका जता रहे हैं कि शायद घटना उस समय हुई जब वह शौच के लिए ट्रैक पार कर रहा था। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का ही प्रतीत हो रहा है। परिवारीजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। मामले में आवश्यक छानबीन की जा रही है।