फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हाईटेंशन तार से मौत में मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण

हाईटेंशन तार से मौत में मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 16 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से मौत में मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण
करंट से मौत मामले में मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट किया जमकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बीते दिनों हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत मामले में पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार को कोई मदद न किए जाने से नाराज भगौतीपुर काशीपुर गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट जमकर प्रदर्शन किया। बाद में शिकायतीपत्र डीएम को सौंपा गया।

वक्ताओं ने कहा कि 4 जून को आई तेज आंधी से हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी किशोर कुमार (24) पुत्र अच्छेलाल की मौत हो गई थी। उस समय तो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया था। साथ ही पीड़ित परिवार को आवश्यक मुआवजा दिलाने का भी वादा किया गया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। न तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और न ही मुआवजा ही दिया गया। लापरवाही का आलम यह कि अब तक तार को ठीक भी नहीं कराया जा सका है। तार में अक्सर करंट भी उतरता रहता है। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। जानकारी दिए जाने के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को 15 लाख का मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट के निकट बेमियादी धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन डीएम अखिलेश सिंह को सौंपा गया। इस दौरान मयाराम, अनिल कुमार, मंजीत, राजदयाल, अजय कुमार, विजय कुमार, रामपाल, संदीप, राहुल, संदीप व संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed