फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1437 leaflets sold for various posts

विभिन्न पदों के लिए 1437 पर्चे बिके

Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
1437 leaflets sold for various posts
अंबेडकनगर के अकबरपुर ब्लाक में नामांकन पत्र खरीदते दावेदार। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री में भी तेजी आ गई है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के कुल 1437 नामांकन पत्र विभिन्न ब्लॉकों व जिला पंचायत कार्यालय पर दावेदारों ने खरीदे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि 17 व 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। बीती 27 मार्च से जिले के सभी 9 ब्लॉकों पर जहां ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है, वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय पर नामांकन पत्र बिक रहे हैं। नामांकन की अतिथि नजदीक आने के साथ ही पर्चों की बिक्री में तेजी आ रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को सभी 9 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 547, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 373, ग्राम पंचायत सदस्य के 446 व जिला पंचायत सदस्य के 71 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

इसमें अकबरपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 75, बीडीसी के 42, ग्राम पंचायत सदस्य के 66, टांडा विकास खंड में ग्राम प्रधान के 143, बीडीसी के 105 व ग्राम पंचायत सदस्य के 76, रामनगर में ग्राम प्रधान के 37, बीडीसी के 28, ग्राम पंचायत सदस्य के 54 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान के 29, बीडीसी के 17, ग्राम पंचायत सदस्य के 29, जलालपुर में ग्राम प्रधान के 70, बीडीसी के 60, ग्राम सदस्य के 47, भीटी में प्रधान के 53, बीडीसी के 27, सदस्य के 53, भियांव में प्रधान के 36, बीडीसी के 23, सदस्य के 46, कटेहरी में प्रधान के 61, बीडीसी के 40, सदस्य के 40, बसखारी में ग्राम प्रधान के 43, बीडीसी 31, सदस्य के 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed