फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1427 objections lodged in panchayat elections

पंचायत चुनाव में दर्ज कराई गईं 1427 आपत्तियां

Tue, 23 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
1427 objections lodged in panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दोबारा जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची को लेकर आपत्तियों की भरमार हो गई है। गत सूची के मुकाबले इस बार जारी हुई आरक्षण सूची को लेकर दोगुने से भी अधिक आपत्तियां दाखिल हुई हैं। मंगलवार को अंतिम दिन सभी पदों के लिए कुल 429 आपत्ति दर्ज कराई गईं। इसके साथ ही कुल आपत्तियों की संख्या बढ़कर 1427 हो गई। इसी माह इससे पहले जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची को लेकर कुल सिर्फ 698 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन

तमाम-उतार चढ़ाव का सामना कर रहे पंचायत चुनाव में इस बार दोबारा जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची को लेकर नाराजगी व असहमति बढ़ गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण में संशोधन करते हुए 20 मार्च को जिला पंचायत सदस्य के 41, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020, ग्राम प्रधान पद के 902, ब्लॉक प्रमुख के 9 व ग्राम पंचायत के 11078 पदोें के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी हुई थी। इसके बाद इन पदों के लिए आपत्तियां व दावे दर्ज कराने जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 21 मार्च को कुल 69 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। यह सभी आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए थीं।
विज्ञापन

22 मार्च को 929 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें 887 ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 28, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 व ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 4 आपत्तियां शामिल रहीं। 23 मार्च को अंतिम दिन कुल 429 आपत्तियां व दावे दर्ज कराए गए। इसमें सर्वाधिक 399 ग्राम प्रधान पद के लिए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 15, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 13 व ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 2 शिकायतें शामिल रहीं। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 1427 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 1355, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 43, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 23 व ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 6 शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह सभी पदों के लिए पहली बार आरक्षण की जो अनंतिम सूची जारी हुई थी, उसमें कुल पदों के सापेक्ष सिर्फ 698 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। जबकि इस बार कुल आपत्तियों की संख्या बढ़कर 1427 हो गई हैै। माना जा रहा कि इसमें सबसे ज्यादा वे दावेदार शामिल हैं, जो पिछली आरक्षण सूची को लेकर बाकायदा चुनाव मैदान में कूद चुके थे। जगह-जगह उनकी प्रचार सामग्रियां लग गई थीं। अब नई आरक्षण सूची ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है। इसके बावजूद आपत्तियों के सहारे अभी उनकी अंतिम उम्मीद बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed