{"_id":"62cdbf2ee4c3340d8944b36c","slug":"137-new-policemen-will-take-charge-of-the-security-system-ambedkar-nagar-news-lko639216829","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे 137 नए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे 137 नए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में परेड करते रिक्रूट।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। 35 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से आए नए रिक्रूटों का दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। अकबरपुर पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि सलामी लेकर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए रिक्रूटों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विभाग व समाज में बेहतर सेवा देने की नसीहत दी। कहा कि पुलिस की ड्यूटी एक अहम जिम्मेदारी होती है। इस लिए सभी को प्रशिक्षण में मिली सीख को हमेशा याद रखना होगा।
दीक्षांत समारोह में कुल 137 नए रिक्रूट शामिल हुए। छह माह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले इन नए रिक्रूटों के परेड के दौरान मौजूद जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र ने कहा कि वर्दी के प्रति आम जनता का विश्वास टिका होता है। ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को हमेशा इसका ख्याल रखते हुए वर्दी का सम्मान करना चाहिए।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने भी नए रिक्रूटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ड्यूटी शुरू होने से पहले छह माह का मिलने वाला यह प्रशिक्षण न सिर्फ विभागीय कार्यों के तौर तरीकों व शस्त्रों को चलाने की जानकारी देता है बल्कि एक अनुशासित कर्मी के रूप में ड्यूटी के दौरान हमें क्या करना चाहिए इसकी सीख भी देता हे। सीजेएम पूनम सिंह व एएसपी संजय कुमार राय ने भी नए रिक्रूटों से बेहतर कार्यशैली के साथ काम करने का आह्वान करते हुए ड्यूटी के दौरान सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन
मेधावी रिक्रूट हुए सम्मानित
आरआई राजीव राय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूटों को आईटीआई व पीटीआई द्वारा बाह्य एवं अन्त: विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कुशल व्यवहार, कुशल नेतृत्व, आधुनिक समाज की जरूरत के अनुसार योग्य तकनीक, नए नए नियम कानून, विशेष अधिनियम व शस्त्रों को चलाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिणोपरांत हुई परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रशिक्षु दिलीप गौतम को एसपी ने प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी ने बताया कि पासिंग आउट परेड के बाद यह सभी पुलिसकर्मी पीएसी के मुख्यालय जा कर अपनी नयी जिम्मेदारी संभालेंगे।