फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   13 crores sent to the accounts of the characters

पात्रों के खातों में भेजे 13 करोड़ रुपये

Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
13 crores sent to the accounts of the characters
अंबेडकरनगर। शहरी क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पक्के आवास में रहने का सपना मंगलवार को पूरा हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 329 पात्रों को प्रथम किस्त, जबकि 791 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त की राशि भेज दी। कुल 13 करोड़ 51 लाख रुपये पात्रों के खाते में भेजे गए। ऐसे में मंगलवार को प्रथम चरण में कुल 1120 पात्रों के खाते में प्रथम व दूसरी किस्त की राशि भेजी गई। इस बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अकबरपुर नगर के लोहिया भवन सभागार में हुआ। इसमें भाजपा नेताओं के साथ ही जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का भी पक्के आवास में रहने का सपना पूरा हो सके, इसके लिए प्रधानमंत्री शहरी व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का बड़े पैमाने पर लाभ भी पात्रों को मिल रहा है। उनका पक्के आवास में रहने का सपना पूरा हो रहा है। अधिक से अधिक पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए बीते दिनों ही 1950 पात्रों की सूची शासन को भेजी गई थी। इसमें 768 पात्रों के खाते में प्रथम किस्त, जबकि 1182 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त की राशि भेजी जानी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्रों को ढाई लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त, जबकि तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास योजना का लाभ लेने का इंतजार कर रहे पात्रों को बड़ी सौगात दी। डूडा के सहायक अभियंता ऋषिकेश सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 329 पात्रों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये, जबकि 791 पात्रों के खाते में द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। शेष के खाते में शीघ्र ही प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि भेज दी जाएगी। बताया कि अकबरपुर में 166 पात्रों को प्रथम, 557 पात्रों को द्वितीय किस्त, टांडा में 32 को प्रथम किस्त, 124 को द्वितीय किस्त, जलालपुर में 7 को प्रथम, 56 को द्वितीय किस्त, किछौछा में 120 को प्रथम, जबकि 22 को द्वितीय किस्त व इल्तिफातगंज नगर पंचायत में 4 को प्रथम किस्त, जबकि 32 पात्रों को द्वितीय किस्त की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया भवन में हुआ सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन सभागार में हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास योजना का सही मायने में भाजपा सरकार में ही पात्रों को लाभ मिला है। पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपनों को आवास का लाभ दिलाया था। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में लोहिया सभागार में हुए आयोजन में चयनित पात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed