{"_id":"608702058ebc3ec1993dc84b","slug":"1296-people-received-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko575857962","type":"story","status":"publish","title_hn":"1296 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1296 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ते कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी जारी है। सोमवार को जिले के 30 केंद्रों के 30 बूथों पर कोरोना टीकाकरण महाअभियान चला। इसमें कुल 3600 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1296 लोगों को टीका लगाया गया। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं।
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लग सके, इसके लिए जिले में न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की भी संख्या को बढ़ा दिया गया है। टीका लगवाने के लिए नागरिकों व कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के 30 केंद्रों के 30 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। कुल 3600 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1296 नागरिकों को टीका लगाया गया। प्रत्येक बूथ पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को इस दौरान मुस्तैद रखा गया था। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टीका जरूर लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।