फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12905 candidates enrolled

12905 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sat, 17 Apr 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
12905 candidates enrolled
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए लाइन में खड़े दावेदार। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में नामांकन के पहले दिन सभी पूर्वानुमान को ध्वस्त करते हुए 13041 पदों के लिए कुल 12905 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अचानक बड़ी तादाद में प्रत्याशियों के पहुंच जाने से ब्लॉकों में व्यवस्था प्रभावित होती दिखी। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इस स्थिति को संभाल लिया। इससे पहले शुरुआती दौर में लगभग सभी नामांकन स्थलों पर आपाधापी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले के 9 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य तथा कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रशासन ने इसके लिए सभी जगहों पर सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए थे। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी, जो सुबह 8 बजे के पहले ही अपने-अपने ड्यूटी वाले स्थानों पर पहुंच गए थे। दावेदारों के पहुंचने के पहले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने एक बार रिहर्सल भी किया। हालांकि पहले ही दिन बड़ी तादाद में दावेदारों के उमड़ पड़ने से व्यवस्था डगमगाने लगी।
विज्ञापन

आपाधापी का माहौल शांत कराने में अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करानी पड़ी। समय रहते इसमें सफलता भी मिल गई। संयोग रहा कि भीड़ के बावजूद कहीं से किसी अप्रिय स्थिति की खबर नहीं प्राप्त हुई। शाम तक जिला पंचायत सदस्य के 41 पदों के लिए कुल 554, ग्राम प्रधान के 902 पद के लिए 6622, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020 पद के लिए 3847 और ग्राम पंचायत सदस्य के 11078 पद के लिए 1882 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह कुल 13041 पदों के सापेक्ष पहले दिन कुल 12905 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन का दौर कोरोना कर्फ्यू के बीच रविवार को भी दूसरे व अंतिम दिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र के आंकड़े
ब्लॉक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य
अकबरपुर 1000 561 222
कटेहरी 777 435 165
भीटी 664 274 244
टांडा 858 458 92
बसखारी 567 401 305
रामनगर 704 546 225
जहांगीरगंज 607 291 147
जलालपुर 827 516 318
भियांव 618 455 164
योग 6622 3847 1882
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 542 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed