{"_id":"6472467a6b88ee8f6200d676","slug":"1258-problems-of-farmers-removed-ambedkar-nagar-news-c-13-1-258613-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1258 किसानों की दूर की गईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1258 किसानों की दूर की गईं समस्याएं
Sat, 27 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत छह हजार आवेदन आए
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शतप्रतिशत किसानों को लाभ दिलाने के चल रहे वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत अब तक लगभग छह हजार किसानों ने दस्तावेजों में गड़बड़ियां दूर कराने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 1258 किसानों की समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।
कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार, 22 मई से 10 जून तक चलने वाले वृहद संतृप्तिकरण अभियान में आधार सीडिंग, खाता फीडिंग, ई केवाईसी समेत अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए अब तक कुल पांच हजार 797 किसानों ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में लगाए गए 70 शिविर में आवेदन किया। इसमें 1258 किसानों की समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया। उधर, उप कृषि निदेशक बृजेश कुमार ने बताया कि रविवार के अवकाश के बाद सोमवार से एक बार फिर से संबंधित शिविर में किसानों की दिक्कतों को दूर किया जाएगा। यह अभियान 10 जून तक चलेगा।