फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1250 people received Corona vaccine

1250 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
1250 people received Corona vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को भी जिले के 30 केंद्रों के 30 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें कुल 3600 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में कुल 1250 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

अधिक से अधिक नागरिकों को कोरोना का टीका लग सके, इसके लिए जिले में न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए इन बूथों पर वैक्सीनेशन लगातार जारी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले के 30 केंद्रों के 30 बूथाें पर टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान कुल 3600 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में कुल 1250 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथों पर कुल 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह ध्यान रखा गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने व बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed