फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   120 villages lost electricity due to broken wire and fallen pole

Ambedkar Nagar News: तार टूटने और खंभा गिरने से 120 गांवों की बिजली गुल

Sun, 07 Jul 2024 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
120 villages lost electricity due to broken wire and fallen pole
बसखारी के गनीपुर गांव में गिरा बिजली का खंभा - संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में दो दिनोंं से लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में कहीं तार तो कहीं खंभे टूटने से 120 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से कुटीर उद्योग ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर के बैरमपुर बरवां फीडर के सुकलपट्टी गांव के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण बाधित आपूर्ति शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो सकी। जलालपुर के कल्याणपुर उपकेंद्र से संचालित बड़ेपुर फीडर से नारीपुर, साई सम्मसपुर, लखनिया, अस्ताबाद, शरीफपुर, बलुआ बहादुरपुर, लखनिया, मछलीगांव, रूकनुद्दीनपुर, नाराणपुर समेत 20 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शनिवार देर शाम बड़ेपुर में बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से उक्त सभी गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बसखारी के मकोइया बिजली घर के गन्नीपुर गांव के निकट हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियोंं ने रविवार की दोपहर किसी तरह फाॅल्ट को ठीक किया। इसी बीच शुरू हुई बारिश व तेज हवा के चलते पुंथर नहर के पास के खंभे पर पेड़ गिर गया, इससे खंभा टूट गया। उक्त स्थान पर जलभराव है। ऐसे में वहां बिजली का खंभा स्थापित नहीं हो पा रहा था। बिजली कर्मी देर शाम तक जद्दोजहद करते नजर आए, फिर भी आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। आटा की चक्की पर बोरियोंं के ढेर लग गए। लोग बिजली के आने का इंतजार करते नजर आए। 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से जहां बिजली से चलने वाले कुटीर उद्योग प्रभावित रहे। वहीं लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ होने से ग्रामीणोंं का एक दूसरे से संपर्क भी टूट गया। ऐसे में ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही व्यवस्था ठीक होगी
बारिश के चलते खंभे और तार टूटने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। खामियों को दूर कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी। - संजय कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed