{"_id":"607b23288ebc3e5918522b78","slug":"115-more-people-including-dm-got-corona-infected-ambedkar-nagar-news-lko574649779","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम समेत 115 और लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम समेत 115 और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। अब तक सभी रिकॉर्ड को पीछे करते हुए शनिवार को 115 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना संक्रमितों में सांसद रितेश पांडेय व डीएम सेमअुल पाल एन भी शामिल हैं। इसके अलावा एक एसडीएम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।
शनिवार को 115 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 555 हो गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। इस बीच टांडा में नायब तहसीलदार के चालक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को टांडा तहसील को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जिले में कोरोना संक्रमण के नित्य नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शनिवार को सभी रिकॉर्ड पीछे करते हुए 115 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना के कुल 115 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 555 हो गई है। उधर, शनिवार को जांच की जो रिपोर्ट आई, उसमें सांसद रितेश पांडेय भी शामिल हैं। रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए खुद को आइसोलेट होने की जानकारी दी। उनके पिता व पूर्व सांसद पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को टांडा तहसील के नायब तहसीलदार के चालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि तहसील को सील कर दिया गया है। इस बीच शनिवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत की सूचना है। इसमें टांडा स्थित एक विद्यालय की प्रधानाचार्या शामिल हैं, वहीं अकबरपुर तहसील का भी एक मरीज है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं है।