{"_id":"69f0ff04c5652ef8070af5b4","slug":"11-centers-have-been-set-up-in-the-district-for-neet-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-155299-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नीट के लिए जिले में बनाए गए 11 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नीट के लिए जिले में बनाए गए 11 केंद्र
Wed, 29 Apr 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) -2026 तीन मई को आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 4,848 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर सभी केंद्र व सह केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएं और प्रश्न पत्र खोलने व पैक करने की प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में ही की जाए। साथ ही केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, प्रकाश, सीसीटीवी और बायोमीट्रिक सिस्टम दुरुस्त किया जाए। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक ही पाली में पेन-पेपर माध्यम से होगी।