{"_id":"5cc3394cbdec220c2c2a3357","slug":"11-candidates-to-contest-from-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर से 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर से 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
Fri, 26 Apr 2019 10:31 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को एक निर्दल प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे अब चुनाव मैदान में कुल 11 प्रत्याशी शेष बचे हैं। इन सभी प्रत्याशियों को शुक्रवार अपराह्न बाद नियमानुसार चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया। छठवें चरण के दौरान 12 मई को अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव मैदान में शेष बचे सभी प्रत्याशियों के साथ शनिवार 27 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई है, जिसमें आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तथा व्यय लेखा के संबंध में नए सिरे से जरूरी दिशा निर्देश दिए जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए चुनाव का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रत्याशियों के समक्ष यह मौका था कि वे अपना परचा वापस ले सकें। बीते दिनों कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। जांच के दौरान इनमें से 8 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद निषाद का परचा भी शामिल था। इस बीच शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें एक निर्दल प्रत्याशी रामधारी ने परचा उठा लिया। इससे चुनाव मैदान में कुल 11 प्रत्याशी शेष रह गए। अपरान्ह तीन बजे तक का निर्धारित समय पूरा होने के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार की मौजूदगी में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन करने का दौर चला। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के दौरान कलेक्टे्रट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
उधर चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अमरनाथ राय ने सभी प्रत्याशियों को लिखित रूप में निर्देशित करते हुए कहा कि वे 27 अप्रैल को अपरान्ह चार बजे उपस्थित हों, जहां जिलाधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें आदर्श आचार संहिता का पालन कराने व व्यय को लेकर नए सिरे से जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
मुकुट बिहारी वर्मा भाजपा कमल
रितेश पाण्डेय बसपा हाथी
अयोध्या भारत प्रभात पार्टी लूडो
आशुतोष मौलिक अधिकार पार्टी आटो रिक्शा
परशुराम पटेल हिन्दुस्तान निर्माण दल पानी का टैंक
प्रेमनाथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चाभी
मस्तराम स्वतंत्र जनता राज पार्टी झूला
राकेश सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी छड़ी
राम सिंगार वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल गैस सिलेंडर
सुशीला बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
टाइगर रामनिहोर पटेल निर्दल कप और प्लेट