फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   101 BJP workers donated blood

101 भाजपाइयों ने किया रक्तदान

Mon, 26 Sep 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
101 BJP workers donated blood
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में 101 भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आलापुर में रक्तदान किया जबकि कई जगहों पर गोष्ठियों का आयोजन कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा गया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है।
विज्ञापन

आलापुर के निरीक्षण भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। कहा कि सामाजिक सरोकारों के लिए आज लोगों के पास समय नहीं है जबकि सोशल मीडिया पर दिनभर व्यस्त रहने का मौका मिल जाता है। युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान को लेकर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कार्यक्रम में डॉ. शिवपूजन वर्मा, सुनीति द्विवेदी, अशोक गुप्ता, रामदरस यादव, वैभव त्रिपाठी, अलगूराम मद्धेयिाया, नीरज सोनी, राजितराम, इरशाद, सत्यम तिवारी, गंगाधर चतुर्वेदी व शिशिर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बसखारी विकास खंड के रामडीह सराय गांव में बूथ अध्यक्ष निर्मला देवी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का भाजपा जिला प्रतिनिधि रुद्रप्रसाद उपाध्याय ने शुभारंभ किया। एकात्म मानववाद के सिद्धांत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यहां ग्रामीणों ने पीएम के मन की बात को भी पूरी गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में अच्छेलाल गुप्त, शारदा प्रसाद दुबे, लालजी निषाद, ज्ञानमती, मुन्नी देवी व प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में भाजपा नेता संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, राजाराम, अनिल वर्मा, रामकिशोर राजभर, सुनील कुमार, हरिदर्शन राजभर आदि की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed