{"_id":"695569a64ad53f96a1065fab","slug":"1000-artisans-will-get-training-under-vishwakarma-shramik-samman-yojana-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-147953-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 1000 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 1000 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण
Wed, 31 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पारंपरिक कारीगरों व श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र की ओर से मंगलवार को अकबरपुर के तमसा मार्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) की ओर से किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें कौशलयुक्त, स्वावलंबी एवं रोजगारपरक बनाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त एचपी मौर्य, अजय कुमार शर्मा, निवेदिता सरोज, उद्यमी मित्र अखिलेश पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।