{"_id":"608845758ebc3e246a00086b","slug":"100-people-got-corona-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko575974662","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी तेज कर दिया गया है। मंगलवार को जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। कुल 3200 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1100 लोगों को टीका लगाया गया। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए टीकाकरण अभियान को पूरी तरह सफल बनाना होगा। ऐसे में कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिले में बड़े पैमाने पर नागरिकों को टीका भी लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान कुल 3200 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 1100 लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने में नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथों पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
उधर, सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने व इसके प्रकोप से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए केंद्र के साथ-साथ बूथ भी बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।