फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 lakh voters linked with Aadhaar

आधार से लिंक हुए 10 लाख मतदाता

Sun, 09 Oct 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 lakh voters linked with Aadhaar
अंबेडकरनगर। जिले में कुल 10 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम आधार से लिंक किया जा चुका है। कुल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 57.40 प्रतिशत मतदाताओं के नाम के साथ आधार जुड़ गया है। इस बीच फोटोयुक्त मतदाता सूची से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए दो हजार 75 बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन रविवार को भी हुआ।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने व फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बीते दिनों ही चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया था कि फोटोयुक्त मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक किया जाए। यह भी निर्देश दिया था कि ऐसा करने के लिए किसी भी प्रकार का दबाव मतदाताओं पर न डाला जाए। जो लोग स्वेच्छा से मतदाता सूची से आधार लिंक कराएं, उन्हीं का किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद जिले में भी फोटोयुक्त मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक किए जाने का काम तेजी से शुरू हुआ। दो हजार 75 बूथों पर शिविर लगाने के साथ बीएलओ द्वारा लिंक किए जाने का काम प्रारंभ कर दिया गया। पहली सितंबर से यह प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो अब तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शहंशाह ने बताया कि जिले में कुल 18 लाख 29 मतदाताओं का आधार लिंक होना है। अब तक 10 लाख 33 हजार 146 मतदाताओं का आधार लिंक किया जा चुका है जो कि लक्ष्य की तुलना में 57.40 प्रतिशत है। 31 दिसंबर तक आधार लिंक किए जाने का काम चलना है। ऐसे में इसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम आधार लिंक हुआ। यहां चार लाख पांच हजार 582 मतदाताओं की तुलना में दो लाख पांच हजार 346 आधार कार्ड को फोटोयुक्त मतदाता सूची से जोड़ा जा सका है जो कि लक्ष्य की तुलना में 50.63 प्रतिशत है। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक तीन लाख 32 हजार 254 की तुलना में दो लाख 18 हजार 428 आधार कार्ड लिंक किए जा चुके हैं जो कि लक्ष्य की तुलना में 65.74 प्रतिशत है।
इसी प्रकार कटेहरी में तीन लाख 93 हजार 399 की तुलना में दो लाख 29 हजार 972, टांडा में तीन लाख 29 हजार 469 की तुलना में एक लाख 87 हजार 171 व आलापुर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 39 हजार 325 की तुलना में एक लाख 92 हजार 223 मतदाताओं का आधार कार्ड मतदाता सूची से लिंक किया जा चुका है। इस प्रकार कटेहरी में 58.46, टांडा में 56.81 व आलापुर में 56.65 प्रतिशत आधार कार्ड लिंक हो चुके हैं।

जिले के 2075 बूथों पर तेजी से आधार कार्ड को फोटोयुक्त मतदाता सूची से जोड़े जाने का काम चल रहा है। 31 दिसंबर तक यह काम होना है। समय रहते शत-प्रतिशत आधार कार्ड लिंक कर दिए जाएंगे।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed