फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 injured in land dispute

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, 10 घायल

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
10 injured in land dispute
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती जैतपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत लोरपुर कला गांव में गुरुवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लैस लोगों ने महिला व पुरुष के साथ-साथ बच्चों की भी जमकर पिटाई की। गुहार पर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के सात लोगों को गंभीर चोटें आईं जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लोरपुर कला गांव निवासी हीरालाल व अशोक के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं हो सका। नतीजतन गुरुवार देर शाम एक बार फिर जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम अशोक अपने घर के सामने मिट्टी की पटाई करा रहे थे। इस पर हीरालाल पक्ष ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच हीरालाल पक्ष से कई लोग लाठी, डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और अशोक को मारने के लिए दौड़ा लिए। अशोक जान बचाने के लिए घर में घुस गया। इस पर हमलावरों ने उसके घर पर धावा बोल दिया।

  आरोप है कि हमलावरों ने जो भी सामने आया, उसकी जमकर पिटाई कर दी। न सिर्फ लाठी-डंडों, वरन धारदार हथियार से भी उन पर हमला कर दिया। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।

मारपीट में एक पक्ष की उर्मिला (32) पत्नी अशोक, अशोक (35) पुत्र रामनयन, रामनयन (65) पुत्र बाढ़ू, बाढ़ू (80) पुत्र बनारसी, वीरेंद्र (30) पुत्र रामनयन, ओमकला (22) पुत्री रामनयन, रीता (10) पुत्री अशोक को गंभीर चोटें आईं। इनमें से उर्मिला, अशोक, रामनयन समेत एक अन्य को भर्ती कराना पड़ा है।


दूसरे पक्ष के हीरालाल, धीरेंद्र व जलंधर को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed