{"_id":"62473a2541b1fb499c22d310","slug":"10-days-old-mutilated-body-found-in-the-field-sensation-ambedkar-nagar-news-lko6241580134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला 10 दिन पुराना क्षत-विक्षत शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला 10 दिन पुराना क्षत-विक्षत शव, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 से शुक्रवार को एक निर्माणाधीन घर के पीछे गेहूं के खेत से संदिग्ध हालात में सड़ी गली अवस्था में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव लगभग सात से 10 दिन का पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।
बसखारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 नहर के पास शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के पीछे संदिग्ध हालात में लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर राहगीरों ने मौके पर जाकर देखा तो गेहूं के खेत में सड़ी गली स्थिति में शव पड़ा हुआ था। शव का एक हाथ, एक पैर व शरीर के पिछले भाग को कीड़े खाकर खत्म कर चुके थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह शव को कब्जे में लेकर थाने ले आए। थाने पर शव के शिनाख्त के लिए गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों को बुलाया गया, लेकिन देरशाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बाद में शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने को लेकर गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों में हड़कंप मच गया।
मौजूदा समय में आलापुर थाना क्षेत्र से गायब एक लेखपाल व टांडा क्षेत्र से गायब एक व्यवसायी के परिवारीजनों को सूचना दी गयी। शव मिलने की खबर होते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन दोनों के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परंतु शव की पहचान नहीं हुई। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। 72 घंटे इंतजार के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।