{"_id":"6071e74f8ebc3e8d3a367747","slug":"10-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-fire-ambedkar-nagar-news-lko5736181129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में शनिवार को भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर, नैली गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे फसल जलकर राख हो गई।
रुस्तमपुर गांव निवासी मुन्नीलाल यादव की गेहूं की फसल में भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक मशीन से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मुन्नीलाल की एक बीघा, अलाउद्दीन की एक बीघा, शोभा की एक बीघा, विष्णु की तीन बीघा, शारदा की एक बीघा समेत कई अन्य किसानों की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।
उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत नैली गांव के निकट गेहूं की फसल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक लाग गई। बख्शपुर गांव निवासी संदीप का खेत नैली झील के निकट है। वह सुबह कटाई के बाद खेत में रखे गेहूं के बोझ को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बख्शपुर गांव जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव से कुछ आगे बढ़ाई, इसी बीच अचानक फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लगभग 35 हजार रुपये की फसल जल गई।