फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1.68 lakh adolescents to be vaccinated

1.68 लाख किशोरों को लगाया जाएगा टीका

Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
1.68 lakh adolescents to be vaccinated
अंबेडकरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी तीन जनवरी से शुरू होने वाले इस टीकाकरण अभियान में कुल एक लाख 68 हजार 178 किशोरों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर पूरी मुस्तैदी से तैयारी में जुटा है। कुल 37 सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर चुका है। टीकाकरण अभियान पूर्व की भांति चलेगा। किशोरों के अभिभावकों को ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना होगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचना होगा। वहां उन्हें टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दस्तक देने के साथ ही देश में संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक इसका असर बच्चों पर ज्यादा पड़ रहा है। ऐसे में इस बार चलने वाला वैक्सीनेशन अभियान किशोरों के लिए शुरू किया गया है। 3 जनवरी से शासन के निर्देश पर जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। जिले के 9 सीएचसी के अलावा 28 पीएचसी पर टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए कुल एक लाख 68 हजार 178 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी शासन से मिल चुका है।
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। सभी सीएचसी व पीएचसी पर जरूरी व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के साथ ही कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं, जिससे वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था व मुश्किल न खड़ी हो। किशोर अधिकाधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक प्रचार-प्रसार भी कर रहा है। अभिभावकों के साथ ही स्कूलों के माध्यम से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को 3 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का आह्वान किा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लॉट बुक कराना होगा जरूरी
जिले में किशोरों के टीकाकरण का अभियान पूर्व की ही भांति चलेगा। किशोरों को ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना होगा। इससे उन्हें टीका लगवाने की तिथि व स्थान की जानकारी तत्काल मिल जाएगी। इससे उन्हें वैक्सीन लगवाने में आसानी होगी। इससे टीकाकरण सेंटरों पर भीड़ भी नहीं लगेगी। अधिकाधिक टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सुविधा दी है कि यदि कोई किशोर ऑनलाइन स्लॉट नहीं बुक कर पाता है तो वह अपने नजदीकी सीएचसी या फिर पीएचसी सेंटर पर पहुंचकर अपना स्लॉट बुक करा सकता है। उसे अपने साथ आधारकार्ड लेकर आना होगा। इससे वहां मौजूद कर्मचारी स्लॉट बुक कर देगा। इसके बाद वैक्सीनेशन कराया जा सकेगा।
16 लाख लोगोें को लगी पहली डोज
जिले में कोरोना संक्रमण से नागरिकों को बचाने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। अलग-अलग चरणों में अलग-अलग आयु वर्ग के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगायी गई। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए इस अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का वैक्सीनेशन करने के लिए जिले को 17 लाख 69 हजार 56 का लक्ष्य मिला था। स्वास्थ्य विभाग अब तक 16 लाख 56 हजार 866 नागरिकों को पहली डोज लगा चुका है। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 93 प्रतिशत है। शेष 7 प्रतिशत का टीकाकरण करने के लिए अभियान जारी है। इसके अलावा अब तक 8 लाख 48 हजार 495 नागरिकों को दूसरी डोज लग सकी है। यह निर्धारित लक्ष्य से काफी कम 48 प्रतिशत है। शासन का निर्देश था कि 31 दिसंबर 2021 तक इन सभी नागरिकों को दूसरी डोज भी लगा दी जाए। परंतु दूसरी डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी साबित हुआ है।

कराया जा रहा प्रचार-प्रसार
शासन के निर्देश क्रम में 3 जनवरी से जिले के 9 सीएचसी व 28 पीएचसी पर किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा। बच्चों को कोवैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है। साथ ही प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक किशोर वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं।
-डॉ. रमानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed