फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zoom Airways will be start flights from Prayagraj to Kolkata and Delhi

संगमनगरी से अब कोलकाता और दिल्ली के लिए मिलेगी फ्लाइट, जूम एयरवेज जल्द करेगी शुरू

Tue, 13 Nov 2018 04:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Tue, 13 Nov 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
Zoom Airways will be start flights from Prayagraj to Kolkata and Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
संगमनगरी से कोलकाता और दिल्ली के लिए जूम एयरवेज जल्द ही फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने यहां सेफ्टी सर्वे भी कर लिया है। 
विज्ञापन


अगले माह प्रयागराज से दिल्ली और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। इन दोनों ही शहरों के लिए जूम एयरवेज एटीआर श्रेणी के विमान चलाएगा। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी के विंटर शेड्यूल में जूम एयरवेज की प्रयागराज से दिल्ली और कोलकाता के लिए शुरू की जाने वाली संभावित समयसारिणी भी जारी कर दी गई है। 

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत संगमनगरी से देश के 13 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होनी है। अभी दिल्ली, लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए सीधी हवाई सेवा है। 
विज्ञापन

15 नवंबर से बेंगलूरू के लिए भी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में जूम एयरवेज की ओर से अब प्रयागराज से कोलकाता और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। 

बताया जा रहा है कि जूम एयरवेज का विमान दिल्ली से कोलकाता के लिए वाया प्रयागराज होकर उड़ेगा। इसकी संभावित समयसारिणी भी जारी की गई है। 

इसके तहत जूम का विमान दिल्ली से सुबह 6.30 चलकर सुबह 8.40 बजे प्रयागराज आएगा। यहां से यही विमान सुबह 9.20 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। शाम को यही फ्लाइट कोलकाता से दिन में तीन बजे चलकर शाम 5.25 बजे प्रयागराज आएगी। वापसी में ये विमान दिल्ली के लिए शाम 5.55 बजे उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed