{"_id":"6957daa79c8bca3066076993","slug":"zero-road-bus-station-to-be-permanently-closed-set-to-operate-from-naini-from-makar-sankranti-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जीरो रोड बस स्टेशन स्थायी रूप से होने जा रहा बंद, मकर संक्रांति से नैनी से संचालित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जीरो रोड बस स्टेशन स्थायी रूप से होने जा रहा बंद, मकर संक्रांति से नैनी से संचालित करने की तैयारी
Fri, 02 Jan 2026 08:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:18 PM IST
सार
सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाद अब जीरोरोड बस स्टेशन भी स्थायी रूप से बंद होगा। रोडवेज प्रशासन द्वारा माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीरो रोड बस स्टैंड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाद अब जीरोरोड बस स्टेशन भी स्थायी रूप से बंद होगा। रोडवेज प्रशासन द्वारा माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच मकर संक्राति तक जीरोरोड से चलने वालीं बसें नैनी लेप्रोसी चौराहे पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
दरअसल, प्रयागराज के सिविल लाइंस एवं जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य महाकुंभ के पहले ही शुरू होना था लेकिन कुछ कारणों से यह काम तब शुरू नहीं किया जा सका। पिछले वर्ष ही सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य ओमेक्स कंपनी द्वारा शुरू किया गया। इस वजह से बस स्टेशन को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। यहां से संचालित बसें विद्या वाहिनी मैदान एवं झूंसी स्थानांतरित की गई हैं।
विज्ञापन
अब जीरोरोड बस स्टेशन के भी पुनर्विकास का कार्य होना है। इस वजह से यह बस स्टेशन भी माघ मेला संपन्न होते ही स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां से संचालित बसों को नैनी लेप्रोसी चौराहे पर स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है। मकर संक्राति तक बसें स्थानांतरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मकर संक्राति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर बसों का संचालन नैनी लेप्रोसी चौराहे से ही होना है। बताया कि जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य डीजीएस नाम की कंपनी को सौंपा गया है। अभी बस स्टेशन को चारों ओर से कवर किया जा रहा है। माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। दो वर्ष में इसका पुनर्विकास कार्य पूरा होने की उम्मीद है।