फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zero Road Bus Station: Bus station will be below, multi level parking will be built above, PDA will also coope

जीरो रोड बस स्टेशन : नीचे होगा बस स्टेशन, ऊपर बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, पीडीए भी करेगा सहयोग

Fri, 12 May 2023 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 May 2023 11:45 AM IST
सार

जीरो रोड बस स्टेशन का विकास इस तरह से होगा, ताकि भविष्य में भी यहां आवश्यकतानुसार बदलाव आसानी से किया जा सके। प्रयागराज विकास प्राधिकरण और परिवहन निगम संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट पर कार्य करेगा।

विज्ञापन
Zero Road Bus Station: Bus station will be below, multi level parking will be built above, PDA will also coope
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीरो रोड बस स्टेशन का वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले के पूर्व कायाकल्प हो जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के जरिए यूपी रोडवेज के जीरो रोड बस स्टेशन को विकसित किया जाएगा। इसे लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। खास बात यह है कि पुराने शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए जीरो रोड में मल्टी लेवल पार्किंग भी तैयार की जाएगी। इस कार्य में प्रयागराज विकास प्राधिकरण भी सहयोग करेगा।

विज्ञापन

जीरो रोड बस स्टेशन का विकास इस तरह से होगा, ताकि भविष्य में भी यहां आवश्यकतानुसार बदलाव आसानी से किया जा सके। प्रयागराज विकास प्राधिकरण और परिवहन निगम संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट पर कार्य करेगा। बस स्टेशन का विकास होने व पार्किंग बन जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने जैसी समस्या भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


जीरो रोड बस स्टेशन को 39 करोड़ रुपये की लागत से 6265 वर्ग मीटर में अत्याधुनिक बस स्टेेशन बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। यहां बसों के लिए आधुनिक प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। प्लेटफार्म पर ही रूट वार बसों के गंतव्य स्टेशन और संबंधित रूट के स्थानों के नाम अंकित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग रूम, दिव्यांग फ्रेंडली टिकट काउंटर, वीआईपी प्रतीक्षालय, क्लाॅक रूम, शॉपिंग माल, शोरूम, दुकानें, होटल कम रेस्टोरेंट की व्यवस्था, यात्रियों के लिए वाई-फाई की सुविधा, बसों की उपलब्धता के लिए डिजिटल बोर्ड आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इसी तर्ज पर सिविल लाइंस बस स्टेशन का भी विकास होना है।

पीपीपी के जरिए जीरो रोड का कायाकल्प होना है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसमें आगे का कार्य होगा। - मुकेश कुमार, सेवा प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed