Prayagraj News: प्रयागराज में जीरो तो मंडल में सिर्फ 25 ही टिकट हुए तत्काल के बुक
- दिन भर में प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों में स्लीपर के 23 तों एसी के बुक हुए सिर्फ दो टिकट
- कानपुर ,इटावा और फफूंद के भी रिजर्वेशन काउंटर पर एक भी बुक नहीं हुए तत्काल के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे द्वारा 100 दिन के अंतराल के बाद तत्काल सेवा तो शुरू कर दी गई लेकिन प्रयागराज मंडल के तकरीबन सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट के काउंटर खाली ही जा रहे हैं। बात अगर प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन की करें तो मंगलवार को इन दोनों ही रेलवे स्टेशनों पर किसी भी ट्रेन में तत्काल के एक भी टिकट बुक नहीं हुए । रेलवे अफसर भी हैरत में है कि आखिर तत्काल टिकट बुक क्यों नहीं हो रहा है । खास बात यह रही कि सिर्फ प्रयागराज जंक्शन ही नहीं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित काउंटर पर भी एक भी तत्काल के टिकट बुक नहीं हुए।
रेलवे द्वारा तत्काल सेवा की शुरुआत सोमवार 29 जून से ही की गई है। पहले दिन प्रयागराज जंक्शन पर तत्काल का केवल एक टिकट ही बुक हुआ। एक ही टिकट बुक होने से रेलवे अफसरों को लगा कि लोगों को अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है, ऐसे में उम्मीद थी कि मंगलवार को तत्काल सेवा का बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर तत्काल के एक भी टिकट बुक नहीं हुए।
प्रयागराज मंडल के कानपुर सेंट्रल से इटावा जंक्शन,फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी तत्काल सेवा के काउंटर तो खुले लेकिन वहां टिकट बुक कराने के लिए कोई नहीं पहुंचा। प्रयागराज मंडल में मिर्जापुर जंक्शन ही एकमात्र ऐसा स्टेशन रहा जहां स्लीपर श्रेणी के कुल 12 तत्काल के टिकट बुक हुए। इसके अलावा फतेहपुर में दो , टूंडला में पांच और अलीगढ़ जंक्शन पर स्लीपर श्रेणी के कुल चार टिकट बुक हुआ।
इस तरह से मंगलवार को प्रयागराज मंडल में स्लीपर श्रेणी के केवल 23 टिकट ही बुक हुए। वही अलीगढ़ एकमात्र ऐसा स्टेशन रहा जहां आज एसी के दो टिकट बुक हुए। इसके अलावा प्रयागराज मंडल के किसी भी स्टेशन पर एसी का एक भी टिकट बुक नहीं हुआ। इस तरह से प्रयागराज मंडल में मंगलवार को सिर्फ 25 टिकट बुक हुए जिसमें 23 टिकट स्लीपर की और दो एसी के रहे। प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।