फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth who took sulphas to cabinet minister Siddharthnath Singh sent to jail

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के पास सल्फास ले जाने वाले युवक को जेल भेजा 

Fri, 04 Feb 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

सिद्धार्थनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन से पहले मुंडेरा स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। इसी दौरान हिमांशु दुबे नाम का युवक मंत्री के ठीक बगल में खड़ा हो गया। उसने कुछ देर मंत्री से बात की और अगले ही पल अपनी जेब से एक पैकेट निकाल लिया।

विज्ञापन
Youth who took sulphas to cabinet minister Siddharthnath Singh sent to jail
Prayagraj News : आरोपी हिमांशु दुबे मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नामांकन से पहले धूमनगंज स्थित कार्यालय पर सल्फास लेकर पहुंचने वाले हिमांशु दुबे को पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास की धारा में जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले एसएसपी ने बयान जारी कर हमले की बात को पूरी तरह से गलत बताया था। हालांकि बाद में पुलिस को हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। 

विज्ञापन



सिद्धार्थनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन से पहले मुंडेरा स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। इसी दौरान हिमांशु दुबे नाम का युवक मंत्री के ठीक बगल में खड़ा हो गया। उसने कुछ देर मंत्री से बात की और अगले ही पल अपनी जेब से एक पैकेट निकाल लिया। यह देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पैकैट छीन लिया।
विज्ञापन




इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक सल्फास का पैकैट लिए हुए था और वह इसे खाकर जान देने की धमकी दे रहा था। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। समर्थकों ने आरोप लगाया कि युवक ब्लेड व केमिकल लेकर मंत्री पर हमला करने पहुंचा था। पुलिस अफसरों को जानकारी मिली तो उनके भी हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज

आननफानन में एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी भाजपा का ही पूर्व कार्यकर्ता है। एसएसपी अजय कुमार ने बयान जारी कर कहा कि हमले की बात पूरी तरह से गलत है।



उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही, लेकिन रात में हिमांशु के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को उसे जेल भी भेज दिया गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि अब मामले की विवेचना की जाएगी। विवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed