फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead openly in dispute over smack business, late night incident sensation in Rajapur

Crime News : स्मैक के धंधे के विवाद में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, राजापुर में देर रात वारदात से सनसनी

Sun, 04 Jun 2023 08:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 08:59 AM IST
सार

Crime News :  परिजनों का आरोप है कि स्मैक का धंधा करने वाले राशिद और उसके गुर्गों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने चार हत्यारोपियों के नाम पुलिस को बताया है जिनकी तलाश देर रात तक चलती रही।

विज्ञापन
Youth shot dead openly in dispute over smack business, late night incident sensation in Rajapur
आदिल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट के राजापुर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां सभासद प्रत्याशी के भतीजे 20 वर्षीय आदिल को सरेआम गोली से उड़ा दिया गया। वारदात रात 10:30 बजे के करीब हुई। परिजनों का आरोप है कि स्मैक का धंधा करने वाले राशिद और उसके गुर्गों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने चार हत्यारोपियों के नाम पुलिस को बताया है जिनकी तलाश देर रात तक चलती रही।

विज्ञापन


मृतक आदिल पुत्र गुड्डू राजापुर में भूसे वाली गली का रहने वाला था। उसके चाचा कमाल कांग्रेसी नेता हैं और हाल ही में सभासद का चुनाव भी लड़ा था। आदिल ई रिक्शा चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोज की तरह रात नौ बजे के करीब वह ई रिक्शा चलाकर घर लौटा। ई-रिक्शा घर पर खड़ा करने के बाद वह करीब 200 मीटर दूर ट्रैफिक पुलिस लाइन चौराहे से राजापुर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित मोनू की पान की दुकान पर पहुंचा। वहां करीब 10:30 उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया।

विज्ञापन

Youth shot dead openly in dispute over smack business, late night incident sensation in Rajapur
आदिल की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पहले गालीगलौज हुई और फिर उन्हीं में से एक युवक ने असलहा निकालकर उसके सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही आदिल वहीं ढेर हो गया और इसके बाद हमलावर फरार हो गए। उधर सूचना मिली तो परिजन और आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी आ गई और फिर देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर के अलावा पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के पिता गुड्डू का आरोप है कि उसके बेटे को गोली मारने में राशिद, पंकज भारतीय, सनी व ऋषि शामिल हैं। यह सभी राजापुर के रहने वाले हैं और स्मैक का कारोबार करते हैं। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि परिजनों ने जो भी नाम बताए हैं, उनके घरों पर दबिश दी गई तो वह फरार मिले। उनके हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed