फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead after stopping in Prayagraj

प्रयागराज में रास्ता रोककर युवक को मार दी गोली 

Sun, 16 Feb 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead after stopping in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
कैंट थाना क्षेत्र के रहमान तिराहे के पास शनिवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने राजापुर के करन भारतीय को गोली मार दी। वह साइकिल से घर जा रहा था, तभी वारदात हुई। करन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


राजापुर निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा करन (18) ट्रैफिक चौराहा के पास चाट चाऊमीन का ठेला लगाता है। शनिवार की सुबह वह चाऊमीन बेच रहा था। उसी समय डीजे का काम करने वाले दो लड़के आए। वहीं उनकी करन से कुछ बात हो गई। हाथापाई के बाद भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह उन्हें हटाया, लेकिन हमलावर लड़के धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


चार बजे के करीब करन साइकिल से घर जा रहा था। उसी समय रहमान तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और करन का रास्ता रोककर उसे गोली मार दी। वह चीख कर मार गिर पड़ा। बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस और घरवाले पहुंच गए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सुबह जो झगड़ा हुआ, उसके अलावा और किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम एक आरोपी गिरफ्तार
उधर देर शाम पुलिस ने संदीप पाल निवासी नेवादा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि एक दिन पहले हुई छेड़खानी के विवाद में वारदात अंजाम दी गई। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भुक्तभोगी करन ने एक दिन पहले रास्ते में किसी युवती पर कमेंट किया था। जिसे लेकर युवती का भाई अपने साथियों संग मिलकर उसे मारने-पीटने पहुंचा था। इसी दौरान उनके एक साथी ने तमंचे से गोली दाग दी। जिसमें संदीप भी शामिल था। उसके कब्जे से कारतूस व घटना में प्रयुक्त बुलेट बरामद की गई है। घटना में शामिल अन्य आठ युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed