प्रयागराज में युवक का गला काटा, हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी गांव में एक छात्र का गला काट दिया गया। हमलावर युवक को मृत समझकर खेत में फेंक फरार हो गए। गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों और पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर एसपी यमुनापार, सीओ बारा, थानाध्यक्ष कौंधियारा और शंकरगढ़ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। गांव के जिस परिवार पर शक है, वे फरार हैं। दो लोगों को उठाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी गांव निवासी परिवर्तन मौर्य (22) पुत्र रघुनाथ मौर्य प्रयागराज में बीबीए की पढ़ाई करता है। बुधवार को परीक्षा देकर शाम सात बजे वह घर पहुंचा था। कुछ देर बाद परिवर्तन के मोबाइल पर किसी का फोन आया। परिवर्तन मोबाइल लेकर गांव के पूरब की ओर खेत की तरफ चला गया। देर शाम हो जाने पर जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
तलाश के दौरान ही उसे मरणासन्न हालत में ग्रामीणों ने खेत में पड़ा पाया। उसके गले व गुप्तांग से खून बह रहा था। परिजन पुलिस को सूचना देकर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।