{"_id":"65363c363e502e3a9c047617","slug":"youth-riding-bike-dies-due-to-collision-with-car-sdm-was-written-on-the-car-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार पर लिखा था एसडीएम, खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार पर लिखा था एसडीएम, खोजबीन में जुटी पुलिस
Mon, 23 Oct 2023 02:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:56 PM IST
सार
मालवीय नगर निवासी अप्पू यादव (22) अपने दोस्त बाल गुरु के साथ रविवार की रात बंधवा स्थित हनुमानजी का दर्शन करने के लिए जा रहा था। मिंटो पार्क के पीछे वाली सड़क पर परेड मैदान में एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident In Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कीडगंज थाना क्षेत्र के परेड मैदान में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथ घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार के पीछे एसडीएम लिखा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
मालवीय नगर निवासी अप्पू यादव (22) अपने दोस्त बाल गुरु के साथ रविवार की रात बंधवा स्थित हनुमानजी का दर्शन करने के लिए जा रहा था। मिंटो पार्क के पीछे वाली सड़क पर परेड मैदान में एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे। हादसे में अप्पू यादव (22) की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार की तलाश में जुट गई है।। घायल बाल गुरु ने बताया कि धक्का मारने वाली कार पर एसडीएम लिखा था।
विज्ञापन