फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth murdered by beating with sticks in land dispute, was already receiving threats

प्रयागराज : भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या, पहले से मिल रही थी धमकी

Fri, 05 Jan 2024 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 12:43 PM IST
सार

सादलपुर कहली गांव निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र रामलखन यादव रात में घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि घर के पास सड़क पर गांव के कुछ लोगों घेरकर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे भाई को भी मारा पीटा गया। 

विज्ञापन
Youth murdered by beating with sticks in land dispute, was already receiving threats
राकेश कुमार यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के सादलपुर कहली गांव में भूमि विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया है।

विज्ञापन


सादलपुर कहली गांव निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र रामलखन यादव रात में घर वापस लौट रहा था। घर के पास सड़क पर गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसको मारना पीटना शुरू कर दिया। लोहे की राड और लाठी डंडे के हमले से घायल राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भाई को भी मारा पीटा गया। भाई विपिन कुमार ने थाने में दिए तहरीर में कहा है कि उसके सामने ही उसके भाई की हत्या कर दी गई। जमीन को लेकर गांव के लोगों से विवाद चल रहा था। एक माह पहले भी मारपीट की गई थी। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed