{"_id":"61ccada3a6e5085bb979cdc9","slug":"youth-killed-in-accident-two-injured-including-woman-allahabad-news-ald323799936","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, महिला समेत दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, महिला समेत दो जख्मी
विज्ञापन
लीलापुर के समीप सड़क हादसे में मृतक रियासत। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
बारिश की वजह से अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई। सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आए लोडर वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसके साथ रही महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी निवासी रियासत (27) बुधवार को बाइक से गांव के दिलावर (30) व हंडौर निवासी जरीना (35) के साथ शहर स्थित मेडिकल कॉलेज जा रहा था। लालगंज कोतवाली के मिश्रपुर गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बारिश के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बीच पीछे से आ रहे लोडर वाहन ने रियासत को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
दिलावर व जरीना घायल हो गए। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेतेे हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।