फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth from Jasra dies in road accident in Lucknow

Prayagraj News: लखनऊ में सड़क हादसे में जसरा के युवक की मौत

Mon, 19 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 19 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth from Jasra dies in road accident in Lucknow
चित्र परिचय------- मृतक रमेश की फाइल फोटो ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा )
घूरपुर के कांटी गांव निवासी रमेश पटेल (38) की शुक्रवार शाम लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पिकअप से ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर प्रयागराज आ रहे थे। शेखपुरा टोल प्लाजा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इसमें रमेश पटेल और साथ में सवार एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव पैतृक गांव कांटी पहुंचा। पति का शव देखते ही पत्नी सविता गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। रमेश अपने पीछे चार मासूम बच्चों (दो बेटे, दो बेटियां) और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया। परिजनों ने शनिवार देर रात सुजावन देव यमुना श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed