फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth fled with a bike under the pretext of a test drive; he had arrived at Parade Ground to purchase the bike

प्रयागराज : टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर भागा युवक, परेड ग्राउंड में बाइक खरीदने के लिए पहुंचा था युवक

Wed, 16 Sep 2026 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 06:38 PM IST
सार

दारागंज के परेड ग्राउंड में बाइक खरीदने पहुंचा एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर भाग निकला। काफी देर तक युवक बाइक लेकर नहीं लौटा तो बाइक मालिक ने दारागंज थाने जाकर व्यथा सुनाई और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
Youth fled with a bike under the pretext of a test drive; he had arrived at Parade Ground to purchase the bike
टेस्ट ड्राइव। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दारागंज के परेड ग्राउंड में बाइक खरीदने पहुंचा एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर भाग निकला। काफी देर तक युवक बाइक लेकर नहीं लौटा तो बाइक मालिक ने दारागंज थाने जाकर व्यथा सुनाई और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन

कटियारी चकिया निवासी गौरव सिंह पटेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक बाइक आकाश नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। रविवार को परेड में उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम सुधीर बताया। उसने बाइक खरीदने की इच्छा जताई। अगले दिन सोमवार की सुबह वह अपने दोस्त राहुल और शिखर के साथ बाइक लेकर परेड ग्राउंड पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान सुधीर भी वहां पहुंच गया। पसंद आने की बात कहते हुए उसने टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक मांगी। उन्होंने उसे बाइक चलाने के लिए दे दी। आरोप है कि बाइक लेकर निकला सुधीर वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दारागंज पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed