फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth fires bullets in Kali Swaang, creates panic among crowd of hundreds

Prayagraj : काली स्वांग में युवक ने बरसाई गोलियां, सैकड़ों की भीड़ में मचा हड़कंप

Sun, 28 Sep 2025 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 02:13 PM IST
सार

Prayagraj News : काली स्वांग लीला के दौरान मुट्ठीगंज में हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक हजारों की भीड़ में पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है। इससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को पिस्टल समेत गिरफ्तर कर लिया है। 

विज्ञापन
Youth fires bullets in Kali Swaang, creates panic among crowd of hundreds
काली स्वांग के दौरान युवक ने की फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुट्ठीगंज के ऊंचा मंडी इलाके में शनिवार देर रात ऐतिहासिक काली स्वांग कार्यक्रम उस वक्त दहशत में बदल गया जब एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सैकड़ों की भीड़ मौजूद होने के कारण अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुट्ठीगंज में मां काली के स्वांग की लीला के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। ढोल तासे की गूंज के दौरान हवाई फायरिंग शुरू होने पर दहशत फैल गई। लोग इधर ऊधर भागने लगे। युवक ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी राजकुमार मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात ऊंचा मंडी में ऐतिहासिक काली स्वांग के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान आशुतोष यादव उर्फ मुकुंद निवासी मुट्ठीगंज के रूप में हुई है। लाइसेंसी पिस्टल को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed