फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गौरा निवासी सत्येंद्र तिवारी उर्फ किनकऊ की पत्नी भारती गांव में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। बीते नौ फरवरी को दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक बात पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बृहस्पतिवार को दोबारा दंपती में कहासुनी हो गई। विवाद के बाद भारती ने सिंदूर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए और शुक्रवार सुबह घर लौटे।


इसी बीच सत्येंद्र अपने कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र मुंबई में निजी नौकरी करता था और एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed