{"_id":"6a88c0598313f282580e5a47","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-allahabad-news-c-407-1-br11001-19006-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Sat, 22 Aug 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
बारा के सुंदरपुर मृतक राम राज की फाइल फोटो
सुंदरपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुंदरपुर निवासी रामराज (25) पुत्र स्व. मुन्नालाल बृहस्पतिवार रात अपने साढ़ू के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। बताते हैं कि वहां रिश्तेदारों के साथ उसने शराब पी थी। देर रात वह तीन रिश्तेदारों के साथ अपने घर लौटा।
शुक्रवार दोपहर पत्नी अंतिमा ने अपनी सास प्रेमवती को बताया कि रामराज काफी देर से उठ नहीं रहे है। सास ने देखा तो बेटा मृत पड़ा था। इंस्पेक्टर बारा संजय राय ने बताया कि पत्नी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। उसके गले पर मामूली चोट के निशान बने थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।