फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies in road accident, mob burnt school bus

सड़क हादसे में युवक की मौत, भीड़ ने स्कूली बस फूंकी

Sun, 15 Dec 2019 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, mob burnt school bus
Youth dies in road accident, mob burnt school bus - फोटो : KAUSHAMBI
सड़क हादसे में युवक की मौत, भीड़ ने स्कूली बस फूंकी
विज्ञापन

रामपुर धमावां के समीप हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा (कौशाम्बी)। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव के समीप शनिवार दोपहर बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस समेत भाग निकला। इस दौरान उधर से गुजरी स्कूल की बस में आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के बंबूपुर निवासी रवि प्रकाश उर्फ संतू (35) पुत्र शिव भवन शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से किसी काम से सिराथू जा रहा था। रवि प्रकाश जैसे ही रामपुर धमावां के समीप पहुंचा, तभी उसकी बाइक में बेकाबू एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी बीच उधर से सभी बच्चों को छोड़कर गुजर रही स्कूल की बस पर लोगों ने गुस्सा उतारा। आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। स्कूल बस चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई तो बस अनियंत्रित होकर खड्ड में घुस गई। इसी दौरान भीड़ ने उसमें आग लगा दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अग्निशमन विभाग को खबर दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed