{"_id":"6aac40ef1ea858c1de0df228","slug":"youth-dies-after-being-scorched-by-fire-allahabad-news-c-417-1-sald1007-9578-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आग से झुलसकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आग से झुलसकर युवक की मौत
Fri, 18 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय गुलाब सिंह की फाइल फोटो।
सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय गुलाब सिंह की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
गुलाब सिंह शहर में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, दो बेटे सत्यम और विक्की तथा माता राम सुमारी हैं। आग लगने पर परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे गुलाब सिंह को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुलाब सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।