फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   youth demonstrated for employment

बेरोजगारी के खिलाफ मांगी भिक्षा, निकाला मशाल जुलूस

Wed, 16 Sep 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
youth demonstrated for employment
youth demonstrated for employment - फोटो : CITY DESK
एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

प्रयागराज। एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम मशाल जुलूस निकालकर पीसीएस परीक्षा में असफल होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र राजीव पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और सुबह बेरोजगारी के मुद्दे पर सांकेतिक रूप से भिक्षा मांगकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।
मंगलवार शाम सात बजे ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने जुटे एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल के चित्र पर पर माल्यापर्ण किया और इसके बाद मशाल जुलूस निकाला युवाओं के बीच संदेश देने की कोशिश की गई कि वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और युवा मुखर होकर इसका विरोध करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी से परेशान प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

बेरोजगारी के कारण आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं और इसके लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वर्तमान सरकार ने संविदा भर्ती को जो फरमान जारी किया है, वह युवाओं के लिए अभिशाप है। सरकार ने युवाओं को सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ छात्रसंघ भवन गेट से विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए नेतराम चौराहा तक सांकेतिक रूप से भिक्षा मांगी और सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आंदोलन में एनएसयूआई पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर समेत सत्यम कुशवाहा, अक्षय यादव, विवेकानंद पाठक, अनिल पांडेय, कोमलाक्ष गिरी, अक्षय यादव, अश्वनी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed