फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth Day: Coolie startup will prove to be a boon for passengers, rate information will be available

युवा दिवस: 'कूलीवाले' स्टार्टअप यात्रियों के लिए साबित होगा वरदान, रेट की मिलेगी जानकारी

Fri, 12 Jan 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 03:23 PM IST
सार

इसमें पंजीकृत कूली की पूरी जानकारी भी उपभोक्ता को मिल सकेगी। एप में रीयल टाइम लोकेशन, डिजिटल पेमेंट, ईटीए, कस्टमर सपोर्ट के साथ ही मल्टी लैंग्वेज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
Youth Day: Coolie startup will prove to be a boon for passengers, rate information will be available
उत्सव और ऋषभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एमएनएनआईटी के बीटेक के छात्रों ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपना स्टार्टअप तैयार किया है। इसका नाम 'कूलीवाले' रखा है। एमएनएनआईटी के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र उत्सव गुप्ता और ऋषभ सिंह ने इस एप को तैयार किया है और रेलवे के साथ मिलकर स्टेशन पर कूली संघ के साथ करार किया है। इस एप के जरिए यात्रियों को कूली बुक करने से लेकर उनके रेट आदि की सभी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


साथ ही इसमें पंजीकृत कूली की पूरी जानकारी भी उपभोक्ता को मिल सकेगी। एप में रीयल टाइम लोकेशन, डिजिटल पेमेंट, ईटीए, कस्टमर सपोर्ट के साथ ही मल्टी लैंग्वेज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी यात्री को एप के जरिए कूली बुक करने के लिए पहले ऑनलाइन खाता बनाना होगा। इसके बाद यात्री को अपना पीएनआर विवरण, पिकअप और ड्रॉप स्थान, सामान का वजन आदि डालना होगा। इसके बाद सिर्फ एक क्लिक पर कूली यात्री के पास दो मिनट में पहुंच जाएंगा।
विज्ञापन


उत्सव बताते हैं कि स्टार्टअप की शुरूआत करने की प्रेरणा उनको ओयो के संस्थापक रीतेश अग्रवाल से मिली। उनको नौकरी करने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनना है। मूलरूप से बिहार के रहने वाले उत्सव का कहना है कि बिहार से आने वाले मजदूरों को जिस प्रकार से दिल्ली और मुम्बई जैसे महानगरों में भटकना पड़ता है। इससे उनको बहुत पीड़ा होती है। इस एप से उन मजदूरों को भी मदद मिलेगी। स्टार्टअप के लिए एमएनएनआईटी की तरफ से दो से दस लाख निवेश की तैयारी है। पायलेट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 22 जनवरी को वह अपना एप लांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed